Breaking News

प्रॉपर्टी टैक्स विभाग ने डिफ़ॉल्टरो की 6 जायदादो को किया सील, दो ने मौके पर टैक्स अदा कर सीलिंग से बचें

अभी भी निर्धारित लक्ष्य से 16.73 करोड रूपये टैक्स कम, मात्र 35 दिन शेष 

जायदाद तहसील करते हुए प्रॉपर्टी टैक्स विभाग की टीम

अमृतसर,23 फरवरी (राजन): नगर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स विभाग द्वारा डिफाल्टर पार्टियों के विरुद्ध जायदादे सील करने का अभियान छेड़ रखा है।विभाग के ईस्ट जोन के सुपरिटेंडेंट धर्मेंद्र जीत सिंह ने अपनी टीम इंस्पेक्टर चंद्रमोहन,रिकवरी क्लर्क शिवप्रसाद,राजीव टंडन, कृष्ण लाल,राजीव बहल तथा नगर निगम की पुलिस के साथ पिछले लंबे समय से टैक्स अदा ना करने वाले सुल्तानविंड रोड क्षेत्र में एक दुकान, गोल्डन क्लॉथ मार्केट में एक दुकान, जहाजगढ़ मार्केट में एक एस सी ओ तथा वल्ला रोड में दो दुकानों को सील कर दिया। इसके साथ साथ दो डिफाल्टर पार्टियों द्वारा मौके पर प्रॉपर्टी टैक्स अदा करके अपनी दुकानें सील होने से बचा ली।धर्मेंद्र जीत सिंह ने बताया कि सील की गई डिफाल्टर पार्टियों को पहले से ही नोटिस जारी किए गए थे। उन्होंने कहा कि सील की गई जायदादो  की पुलिस को सूचना दे दी गई है। अगर बिना टैक्स अदा किए किसी  ने सील तोड़ी तो उसके विरुद्ध पुलिस में एफ आई आर दर्ज करवाई जाएगी।


विभाग अभी भी करोड़ पीछे
प्रॉपर्टी टैक्स विभाग का इस वित्त वर्ष का लक्ष्य 34 करोड़ रुपया रखा हुआ है। विभाग द्वारा अब तक17.27करोड रूपये टैक्स एकत्रित कर पाई है। इस वित्त वर्ष के मात्र 35 दिन शेष है।

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स ना लगने का सांसद औजला  ने निगम कमिश्नर समक्ष उठाया मुद्दा : रोड पर लोग ट्रैफिक जाम में फंसे

अमृतसर,10 अक्टूबर (राजन): अमृतसर से लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि एयरपोर्ट रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *