Breaking News

पुलिस  ने एक पूर्व पार्षद और एक पार्षद पति को किया नामजद

अमृतसर, 9 नवंबर: पुलिस ने  धोखाधड़ी के आरोपियों को भगाने के मामले में एक पूर्व पार्षद और एक पार्षद पति को नामजद किया गया है। आरोपियों को अस्पताल से भगाया गया है जिन्हें पठानकोट की पुलिस पकड़ने आई थी। जानकारी के मुताबिक, पठानकोट के थाना सुजानपुर की पुलिस नीतू बाला पत्नी मनीष अरोड़ा और मनीष अरोड़ा निवासी अमन एवेन्यू, गेट हकीमा को पकड़ने के लिए आयी थी। इन दोनों ने पठानकोट में फ्राड किया था, जहां इनके खिलाफ मुकद्मा 206 तिथी 05-10-2021धारा 417, 419,420,466, 467,468,471,120-बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज था।जैसे पुलिस इन्हें पकड़ने के लिए आयी तो नीतू बाला की तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद पूर्व पार्षद संदीप रिंका और पूर्व पार्षद पति राजू कौंसलर सहित 9 से 10 लोगों की मौजूदगी में सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां से आरोपी महिला को ईएमसी अस्पताल में रेफर किया गया। जिसके बाद आरोपी महिला और उसके पति को रिंका कौंसलर और राजू कौंसलर अन्य अनजान व्यक्तियों के साथ अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में भगाकर ले गए।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर में एएसआई को गोली मारने वाले का एनकाउंटर: पुलिसकर्मी की राइफल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी।  अमृतसर,12 अक्टूबर:अमृतसर के अजनाला में जीआरपी के एएसआई को गोली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *