Breaking News

रक्तदान शिविर में रक्तदान करने पहुंचे अमृतसरवासी एक ही दिन में 500 यूनिट रक्तदान किया गया

रक्तदान शिविर का उद्घाटन करतीं सहायक कमिश्नर सोनम साथ में हैं सैमसन मसीह और बिक्रम सिंह 

अमृतसर, 3 दिसंबर : डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी के नेतृत्व में रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला प्रशासन अमृतसर और केवीआई एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन सहायक कमिश्नर श्रीमती सोनम आईएएस ने किया।  उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर इसी प्रकार समाज कल्याण के कार्य करने चाहिए, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जरूरत पूरी हो सके।  उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे कई जरूरतमंद व्यक्तियों की जान बचाने में मदद मिलती है, इसलिए किसी भी स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करने में संकोच नहीं करना चाहिए और इसी तरह जरूरत पड़ने पर शिविरों में जाकर या अस्पताल पहुंचकर रक्तदान करना चाहिए।  इस रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शाम तक डॉक्टरों की टीम ने करीब 500 यूनिट रक्त लेकर ब्लड बैंक में जमा करा दिया। इस अवसर पर सचिव रेड क्रॉस सैमसंग मसीह, मैनेजर विक्रम जीत सिंह, सुशांत भाटिया, सुखदीप सिंह, लखविंदर सिंह, वरिंदर सिंह, अरविंदर कौर, मनमीत सिंह साहित्य और अन्य भी उपस्थित थे।

रक्तदान शिविर का उद्घाटन करतीं सहायक कमिश्नर सोनम साथ में हैं सैमसन मसीह और बिक्रम सिंह 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ. जीवनजोत कौर ने हलका अमृतसर पूर्वी की बेटियों एवं बहनों के साथ उत्साह और हर्षोल्लास से मनाया तीज का त्योहार

अमृतसर, 3 अगस्त(राजन): हलका अमृतसर पूर्वी की विधायक डॉ. जीवनजोत कौर ने अपने विधानसभा क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *