
अमृतसर, 2 जनवरी:पंजाब बीजेपी को इस बार नोमिनेट अध्यक्ष मिलने की संभावना है। इसका ऐलान जनवरी 2025 के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद किया जा सकता है। बीजेपी पंजाब में सदस्यता अभियान पूरा नहीं कर पाई है, जो संगठन चुनाव से पहले एक जरूरी प्रक्रिया है। ऐसे में चुनाव नहीं हो पाएंगे, तो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्य प्रमुख को नोमिनेट करेंगे।पार्टी के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बदलने के लिए.इस महीने राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होने की संभावना है। वहीं, पंजाब बीजेपी के प्रमुख सुनील जाखड़ अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। पंजाब में अभी तक सदस्यता अभियान पूरा ना होने का कारण विधानसभा उप चुनाव और नगर निगम चुनाव रहे।ऐसे में कुछ नाम इस बार पंजाब प्रधान पद.के लिए चर्चा बने हुए हैं, जो सुनील जाखड़ की जगह लेंगे।
इन नेताओं पर चल रही चर्चा
सुनील जाखड़ की जगह पर तीन पूर्व कांग्रेस नेताओं के
नाम चर्चा में हैं। पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल को केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल का समर्थन प्राप्त है। पूर्व विधायक केवल ढिल्लों को पंजाब महासचिव (संगठन) एम. श्रीनिवासुलु का समर्थन है। वहीं, पूर्व मंत्री राणा गुरमीत सोढ़ी को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का समर्थन मिल रहा है। इसके अतिरिक्त, वरिष्ठ बीजेपी नेता अविनाश राय खन्ना,अश्वनी शर्मा, तरुण चुग और सुभाष शर्मा के नाम भी अध्यक्ष पद के लिए विचाराधीन हैं।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर