Breaking News

नगर निगम अमृतसर की एक और आजाद पार्षद ने AAP की ज्वॉइन

पार्षद अनीता शर्मा को पार्टी ज्वाइन करवाते हुए कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धारीवाल और पूर्व मेयर करमजीत सिंह रिंटू।

अमृतसर, 22 जनवरी: नगर निगम अमृतसर की एक और आजाद पार्षद ने आम आदमी पार्टी ज्वॉइन कर ली है। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की वार्ड नंबर 78 से आजाद पार्षद अनीता शर्मा(माता जी अरविन भकना) अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई है। पार्षद अनीता शर्मा का कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल  और पूर्व मेयर करमजीत सिंह रिंटू ने उनका पार्टी में स्वागत किया।  इस अवसर पर प्रियंका शर्मा पार्षद, रितेश शर्मा, विशाल भकना, राणा सरपंच, हरपिंदर वल्टोहा, रिक्की मौदगिल, सन्नी रामपाल, सुरिंदर देवगन व हनी शर्मा भी उपस्थित थे। नगर निगम अमृतसर में  AAP कुनवा बढ़ रहा है।

पार्षद अनीता शर्मा को पार्टी ज्वाइन करवाते हुए कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धारीवाल और पूर्व मेयर करमजीत सिंह रिंटू।

अब आम आदमी पार्टी के  32 पार्षद और 7 विधायकों के साथ नगर निगम हाउस में 39 सदस्य हो गए हैं। अभी भी आम आदमी पार्टी  8 कदम दूर है।AAP के उच्च स्तरीय सूत्रों से पता चल रहा है कि आम आदमी पार्टी चार-पांच दिनों के भीतर बहुमत हासिल कर लेगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्षेत्र से प्रतिदिन 121 टन कूड़ा उठाने के अलाट किए गए टेंडर की अहम सुनवाई हाई कोर्ट में  कल 12 अगस्त को होगी

अमृतसर,11 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *