Breaking News

दिल्ली में  भाजपा को स्पष्ट बहुमत: भाजपा ने 48 और आम आदमी पार्टी ने 22 सीटे जीती

अमृतसर,8 फरवरी:भाजपा ने दिल्ली में 27 साल बाद स्पष्ट बहुमत हासिल किया। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से भाजपा ने 48 और आम आदमी पार्टी ने 22 सीटें जीतीं। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है। भाजपा ने 1993 में 49 सीटें यानी दो तिहाई बहुमत हासिल  किया था। 5 साल की सरकार में मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज सीएम बनाए गए थे। 1998 के बाद कांग्रेस ने 15 साल राज किया। इसके बाद 2013 से आम आदमी पार्टी की सरकार थी। इस बार भाजपा की 71% स्ट्राइक के साथ 40 सीटें बढ़ीं। पार्टी ने 68 पर चुनाव लड़ा, 48 सीटें जीतीं। आम आदमी पार्टी को 40 सीटों का नुकसान हुआ। आप का स्ट्राइक रेट 31% रहा। भाजपा ने पिछले चुनाव (2020) के मुकाबले वोट शेयर में 9% से ज्यादा का इजाफा किया। वहीं, AAP को करीब 10% का नुकसान हुआ है। कांग्रेस को भले ही एक भी सीट नहीं मिली, लेकिन वोट शेयर 2% बढ़ाने में कामयाब रही। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-2026 के तहत बूथ लेवल एजेंटों का ओरिएंटेशन प्रशिक्षण आयोजित

मतदाता सूचियों की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने में बी.एल.ए. की महत्वपूर्ण भूमिका : डिप्टी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *