
अमृतसर, 22 मार्च :अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक
तस्कर को 4 किलो 500 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार
किया है। थाना लोपोके की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसमें बताया गया था कि गांव शाहूरा का हरप्रीत सिंह उर्फ लव हेरोइन की बड़ी खेप के साथ इलाके में घूम रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। गांव के बाहरी इलाके में टीम तैनात की गई। वहां से हरप्रीत को हेरोइन के साथ पकड़ लिया गया।
पाकिस्तान से मंगवाई
जांच में पता चला है कि आरोपी के पाकिस्तानी तस्करों से संबंध हैं। वह पाकिस्तान से भारत में हेरोइन की तस्करी करता था। पुलिस उसके नेटवर्क का पता लगा रही है। साथ ही उसकी अवैध संपत्तियों की भी जांच की जा रही है। यह कार्रवाई पंजाब के मुख्यमंत्री के ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान के तहत की गई। इसमें ड सतिंदर सिंह, डीआईजी बॉर्डर रेंज अमृतसर और एसएसपी मनिंदर सिंह के निर्देश पर एसपी हरिंदर सिंह गिल के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News