Breaking News

प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टरों की जायदादो की सीलिंग जारी:13 प्रॉपर्टिया हुई सील

कोर्ट रोड पर बड़ी वाइन शॉप को सील करते हुए सहायक कमिश्नर दलजीत सिंह अजनाला, सुपरिटेंडेंट दविंदर सिंह बब्बर।

अमृतसर, 28 मार्च(राजन): नगर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स विभाग द्वारा डिफॉल्टर पार्टियों के विरुद्ध सीलिंग अभियान जारी रखा हुआ है। सहायक कमिश्नर दलजीत सिंह अजनाला ने आज प्रॉपर्टी टैक्स सुपरिंटेंडेंट दविंदर बब्बर के साथ नॉर्थ जोन में 4 जायदादो को सील किया। इसी तरह से सुपरिंटेंडेंट धर्मेंद्रजीत सिंह ने अपनी टीम के साथ इंडिया गेट जीटी रोड पर 5 दुकानों को सील किया गया। साउथ जोन के सुपरिंटेंडेंट जसविंदर सिंह ने अपनी टीम के साथ 4 दुकानों को सील किया गया।

आज 35 लाख टैक्स हुआ एकत्रित

सहायक कमिश्नर दलजीत सिंह अजनाला  ने बताया कि आज नगर निगम को लगभग 35 लाख रुपए प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित हुआ है। उन्होंने बताया कि अब तक इस वित वर्ष में निगम के गल्ले में 38.37करोड रुपए टैक्स एकत्रित हो चुका है। उन्होंने कहा कि अभी भी तीन दिन शेष बचे हुए हैं। उन्होंने कहा कि 20%  जुर्माना और डेढ़ प्रतिशत प्रति महीना  ब्याज से बचने के लिए लोग अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाए। उन्होंने कहा कि छुट्टी होने के बावजूद भी टैक्स लेने के लिए निगम के सभी सीएफसी ऑफिस खुले रहेंगे। पिछले वित्त वर्ष में कुल 37.90 करोड़ रूपया प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित हुआ था।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर नगर निगम ने 121 टन कचरा उठाने को नई कंपनी को जारी किया एल ओ आई : एक सप्ताह बाद कंपनी कार्य शुरू कर देगी

अमृतसर, 26 जुलाई (राजन): नगर निगम में शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *