Breaking News

नशे के खिलाफ जंग के तहत जिला प्रशासन स्कूलों में लगाएगा “मन मेला”:लुधियाना की गैर सरकारी संस्था करेगी सहयोग

सहायक कमिश्नर गुरसिमरन कौर एक एनजीओ के सदस्यों के साथ मन मेलों का पोस्टर जारी करते हुए। 

अमृतसर, 24 अप्रैल : पंजाब को नशे की लत से मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू की गई नशे के खिलाफ जंग के तहत जिला प्रशासन ने सरकारी स्कूलों में बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में शिक्षित करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी देते हुए सहायक कमिश्नर गुरसिमरन कौर ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी के प्रयासों से लुधियाना की एक गैर-सरकारी संस्था इनिशिएटिव ऑफ चेंज इस विषय पर हमारा साथ दे रही है और हम इसके लिए स्कूलों में मन मेले लगा रहे हैं।

स्कूलों में जाकर मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञों की मदद लेंगे

गुरसिमरन  कौर ने कहा कि इस संगठन के विशेषज्ञ स्कूलों में जाकर मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञों की मदद लेंगे और बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में आयोजित किये जाने वाले मेलों के तहत 25 अप्रैल को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल डेमगंज व मकबूलपुरा, 28 अप्रैल को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल घनुपुर व खाशा, 28 अप्रैल को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल वेरका व कर्मपुरा, 30 अप्रैल को सरकारी हाई स्कूल गेट हकीमा व ढपई तथा 2 मई को गुमानपुरा व लोपोके में मेले आयोजित किये जायेंगे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब सरकार द्वारा 26 अक्टूबर को भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस पर आयोजित किया जाएगा राज्य स्तरीय समारोह

अमृतसर, 23 अक्टूबर(राजन):पंजाब सरकार द्वारा भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के अवसर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *