Breaking News

चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू ने अमृतसर में बड़े पैमाने पर चलाया सफाई अभियान

अमृतसर, 28 अप्रैल(राजन): मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण की ओर बढ़ रहा है। इस मिशन के तहत अमृतसर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू ने आज अमृतसर में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया। यह  सफाई अभियान घालामाला चौक (मजीठा रोड) से शुरू होकर एसएसएसएस चौक तक चलाया गया। नगर निगम अमृतसर  के सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय वॉलिंटियर्स , सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा , क्षेत्रीय पार्षद और कई अन्य अधिकारियों ने भी इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह साझेदारी आपसी समर्थन और टीमवर्क का एक सुंदर उदाहरण थी।

अभियान दौरान लोगों को किया गया जागरूक

सफाई अभियान के दौरान नागरिकों और दुकानदारों को अपने क्षेत्रों में सफाई बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया।अभियान के बाद  करमजीत सिंह रिंटू ने सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा , पार्षदों, सफाई कर्मचारियों और टीम के सदस्यों के साथ चाय की चुस्की ली और भविष्य में इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के तरीकों पर चर्चा की।

स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी

इस अवसर पर रिंटू ने कहा, “स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। हम सब मिलकर अमृतसर को और अधिक चमकदार और सुंदर बना सकते हैं।”यह गहन अभियान स्वच्छ, हरित और प्रगतिशील शहरी विकास यात्रा के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्षेत्र से प्रतिदिन 121 टन कूड़ा उठाने के अलाट किए गए टेंडर की अहम सुनवाई हाई कोर्ट में  कल 12 अगस्त को होगी

अमृतसर,11 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *