
अमृतसर,30 अप्रैल:केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज रामनगर कॉलोनी में सफाई अभियान चलाया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि गुरु नगरी अमृतसर की सफाई व्यवस्था को ठीक करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम द्वारा मशीनरी खरीदी भी गई है और भी खरीदी जा रही है। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली कंपनी ने काम बंद कर दिया है। अब नगर निगम अपने स्तर पर कूड़ा कलेक्शन करवा रही है।
नई कंपनी के आने पर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन बहुत बढ़िया हो जाएगी

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए नगर निगम ने टेंडरिंग प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। नई कंपनी के आने पर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन भी बहुत बढ़िया हो जाएगी।उन्होंने कहा कि शहर में खुद निकल कर सफाई अभियान चलाने का मकसद लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था के लिए लोगों का सहयोग अति आवश्यक है। विधायक डॉ गुप्ता ने व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी के साथ सफाई अभियान दौरान विशेष बातचीत भी की और कुछ दिनों के लिए सहयोग मांगा। सफाई अभियान दौरान विधायक डॉ अजय गुप्ता ने खुद सड़कों से कूड़ा उठाया।इस अवसर पर बलदेव सिंह, मनजीत सिंह, बिट्टू दोधी, ओमप्रकाश, सतीश कुमार, गुरदासविकास गिल, रम्पी, सफाई सेवक और भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर