
अमृतसर, 5 जून : पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार तरनतारन पुलिस ने एक विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से जुड़े सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया हैं। हथियारों की तस्करी के इस मॉड्यूल में पट्टी क्षेत्र के गांव लखना से सूरजपाल सिंह और अर्शदीप सिंह को गिरफ्तार किया तथा छह अत्याधुनिक हथियार बरामद किए। पुलिस ने दो अत्याधुनिक PX5 .30 पिस्तौल और चार 9MM ग्लॉक पिस्तौलें, जिनमें जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सभी बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की पहचान करने के लिए आगे की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा और भी गिरफ्तारियां होने की उम्मीद जताई जा रही है।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर