
अमृतसर, 13 जून(राजन): नगर निगम ऑटो वर्कशॉप में पेट्रोल और डीजल की खपत में की जा रही कथित चोरी और धांधली के संबंध में नगर निगम के कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख द्वारा सख्त नोटिस लिया गया और इस मामले की जांच पड़ताल करने के लिए एडिशनल कमिश्नर सुरिंदर सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई।आज एडिशनल कमिश्नर सुरिंदर सिंह द्वारा नगर निगम ऑटो वर्कशॉप का दौरा किया गया और मौके पर मौजूद कर्मचारियों से रिकॉर्ड की गहन पड़ताल की। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ ऑटो वर्कशॉप की देखरेख कर रहे अधिकारियों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
ऑटो वर्कशॉप को कंप्यूटराइज्ड कर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे

एडिशनल कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने बताया कि वह अपनी जांच जल्द ही पूरी करके नगर निगम के कमिश्नर को सौंप देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस धांधली में दोषी पाए गए किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें सख्त से सख्त उचित सजा दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कर्मचारियों द्वारा किया गया यह दुर्भाग्यपूर्ण कार्य नगर निगम के लिए बेहद निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि ऑटो वर्कशॉप की देखरेख कर रहे अधिकारियों को भी इसकी निगरानी करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों को दोषियों को किसी भी सूरत में माफ नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में ऑटो वर्कशॉप में कंप्यूटर सिस्टम शुरू किया जाएगा और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे, ताकि भविष्य में ऐसी गतिविधियों पर रोक लग सके और ऑटो वर्कशॉप के कार्यों की विधिवत निगरानी रखी जा सके।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें