Breaking News

जीएनडीयू में कार्यरत रेजिडेंट डॉक्टर सोमवार को हड़ताल पर रहेंगे: सेवाएं होगी प्रभावित

अमृतसर, 29 जून: सरकारी मेडिकल कॉलेज गुरु नानक देव अस्पताल (जीएनडीयू) में कार्यरत रेजिडेंट डॉक्टर सोमवार को हड़ताल पर रहेंगे। इससे ओपीडी व ऑपरेशन की सेवाएं प्रभावित रहेगी, जबकि इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी।आपातकालीन स्थिति में लाए गए मरीजों के ऑपरेशन भी किए जाएंगे। रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. गुरप्रीत सिंह काहलों के अनुसार जूनियर डॉक्टर लंबे समय से सरकार से मांग कर रहे हैं कि उनका स्टाइपेंड बढ़ाया जाए।पंजाब के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टरों को 67 हजार रुपये स्टाइपेंड जारी किया जाता है, वहीं पड़ोसी राज्यों हिमाचल और दिल्ली में एक लाख, हरियाणा में नब्बे हजार रुपये दिया जाता है। पंजाब में डॉक्टर की पढ़ाई कर रहे छात्र से प्रतिवर्ष डेढ़ लाख रुपये फीस ली जाती है और हर वर्ष इसमें दस प्रतिशत की वृद्धि की जाती है। पड़ोसी राज्यों में फीस भी काफी कम है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 पर ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन

अमृतसर, 27 अगस्त(राजन):गुरु नानक देव विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाई द्वारा उप-कुलपति प्रो. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *