Breaking News

स्वास्थ्य विभाग ने आम आदमी क्लीनिकों के डॉक्टरों को रेबीज और गैर संचारी रोगों के बारे में दिया प्रशिक्षण

अमृतसर, 29 जून(राजन):पंजाब सरकार के आदेशानुसार सिविल सर्जन डॉ. किरणदीप कौर ने आम आदमी क्लीनिकों के सभी चिकित्सा अधिकारियों को गैर संचारी रोगों और रेबीज के बारे में प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर बोलते हुए सिविल सर्जन डॉ. किरणदीप कौर ने कहा कि अब आम आदमी क्लीनिकों में गर्भवती माताओं को मुफ्त इलाज के साथ-साथ शुगर, उच्च रक्तचाप, कैंसर और रेबीज जैसी गैर संचारी बीमारियों का इलाज भी संभव हो सकेगा। इस संबंध में आज एक होटल में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी आम आदमी क्लीनिकों के डॉक्टरों को इन बीमारियों के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि आम लोगों को उनके घरों के नजदीक सभी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा सकें।

आम आदमी क्लीनिकों में रेबीज का टीका भी उपलब्ध कराया जाएगा

सिविल सर्जन ने कहा कि जल्द ही आम आदमी क्लीनिकों में रेबीज का टीका भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस प्रशिक्षण के दौरान जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. नीलम भगत, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. भारती धवन, जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. हरजोत कौर द्वारा यह विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर सभी सीनियर मेडिकल अधिकारी, सभी नोडल अधिकारी, जिला एमईआईओ अमरदीप सिंह, ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर कमल भल्ला, नवदीप सिंह व समस्त स्टाफ मौजूद था। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ गुप्ता ने एसडीएम अलका कालिया के साथ आग लगने वाले बाजार का किया निरीक्षण :कहा पंजाब सरकार पीड़ित परिवारों की हर तरह की सहायता करेगी

विधायक डॉ अजय गुप्ता पीड़ित परिवारों को मिलते हुए। अमृतसर, 29 मई (राजन): रामबाग इलाके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *