Breaking News

किचलू चौक के समीप हाउस लाइन मे नए बने शराब के ठेकों की लैंड विभाग ने की जांच शुरू अवैध बने ठेको को हटाया जाएगा : इस्टेट अफसर

अमृतसर,9 अप्रैल (राजन): किचलू चौक के समीप शराब के ठेकों का पिछले कुछ ही दिनों में निर्माण हो गया। निर्माण होने के उपरांत इनको शराब के ठेकों में तब्दील कर दिया गया। इसकी शिकायत नगर निगम के पास आने के उपरांत आज निगम के इस्टेट अफसर  धर्मेंद्रजीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर गए। इन शराब के ठेकों का निर्माण करवाने वाले मौके पर आए। इस्टेट अफसर द्वारा जब इनसे ठेकों का निर्माण करने के बारे कागजात मांगे तो मौके पर कोई भी कागजात नहीं दिखाए गए। धर्मेंद्रजीत सिंह ने बताया कि कल तक निर्माण करने वालों से कागजात मंगवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि हाउस लाइन पर ठेकों का अवैध निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि कल कागजातों की जांच करने के उपरांत अगर ठेको का निर्माण अवैध हुआ है तो लैंड विभाग और एमटीपी विभाग द्वारा  इन पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

About amritsar news

Check Also

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्षेत्र से प्रतिदिन 121 टन कूड़ा उठाने के अलाट किए गए टेंडर की अहम सुनवाई हाई कोर्ट में  कल 12 अगस्त को होगी

अमृतसर,11 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *