Breaking News

पंजाब में मंत्रियों के विभागों में फेरबदल: डॉ. रवजोत से लोकल बॉडीज विभाग छिना, संजीव अरोड़ा को मिला

अमृतसर, 8 जनवरी :पंजाब में मंत्रियों के विभागों में आज फेरबदल किया गया। लोकल बॉडीज विभाग संभाल रहे डॉ. रवजोत सिंह से यह जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। अब उन्हें एनआरआई विभाग सौंपा गया है। ये विभाग पहले संजीव अरोड़ा के पास था। वहीं, संजीव अरोड़ा को लोकल बॉडीज विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इस फेरबदल के बाद संजीव अरोड़ा कैबिनेट के सबसे पावरफुल मंत्रियों में तीसरे नंबर पर आ गए हैं।हालांकि इनका अभी औपचारिक ऐलान होना बाकी है।

यह फेरबदल इसलिए भी अहम है, क्योंकि आने वाले दिनों में नगर निगम के चुनाव होने हैं। सरकार की कोशिश शहरी एरिया में पार्टी को मजबूत बनाना है। ऐसे में सरकार ने अपने कैडर को मजबूत करने की दिशा में काम किया है। वह शहरी एरिया से आते हैं। वह शहरी एरिया को अच्छी तरह समझते हैं।

संजीव अरोड़ा की प्रमोशन की वजह यह भी है कि जो
पिछले दिनों सीएम भगवंत मान ने जापान व नॉर्थ कोरिया का दौरा किया था, उसमें उनकी भूमिका काफी अहम रही। इस दौरान कई व्यापारिक समझौते हुए हैं। ऐसे में सरकार उनकी भूमिका से खुश है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

सीएम मान बोले,पेशी का लाइव टेलीकास्ट कराएं जत्थेदार: अकाल तख्त पर गोलक का हिसाब-किताब लाऊंगा

अमृतसर,8 जनवरी:पंजाब के सीएम भगवंत मान ने श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *