बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विकास कार्य लगातार जारी: रिंटू

अमृतसर,30 अक्टूबर(राजन): इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर चेयरमैन एवं आम आदमी पार्टी के उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से इंचार्ज कर्मजीत सिंह रिंटू ने निरंकारी कॉलोनी फतेहगढ़ चूड़ियां रोड में नई बनी सड़कों के विकास कार्य का उद्घाटन किया।रिंटू ने कहा कि इससे वहां के लोगों और राहगीरों को गड्ढों और धूल से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य मकसद नॉर्थ विधानसभा के हर इलाके का विकास करना और लोगों की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में प्रीमिक्स से सड़के बनवाने का कार्य लगातार जारी है।

करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि क्षेत्र की कई सड़कें लंबे समय से खराब हालत में थीं, जिसके कारण स्थानीय निवासियों और यहां से प्रतिदिन गुजरने वाले लोगों को
आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि प्रीमिक्स सड़कों के निर्माण से न केवल लोगों.को आवागमन में सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के बुनियादी ढांचे और समग्र स्वरूप में भी सुधार होगा।

रिंटू ने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता और उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करवाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि लोगों को इन परियोजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि हलके के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और विकास संबंधी आवश्यकताओं को जाना जा रहा है। जहां भी सड़कों, गलियों अथवा अन्य बुनियादी सुविधाओं की आवश्यकता है, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्य आगे बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि अमृतसर उत्तरी का कोई भी जरूरी विकास कार्य अधूरा न रहे और प्रत्येक इलाके तक आवश्यक सुविधाएं
पहुंचें।
करमजीत सिंह रिंटू ने क्षेत्रवासियों द्वारा दिए जा रहे प्यार, विश्वास और सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अमृतसर उत्तरी के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए वह हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे तथा विकास कार्यों की गति को लगातार बनाए रखा जाएगा। इस अवसर पर जसबीर सिंह गिल, सुमन ग्रोवर, दीपक कुमार, विजय कुमार, दीक्षित अरोड़ा, जोगिंदर वालिया, विनोद कुमार शर्मा, सतवंत सिंह, अरुण कुमार, हरचरण सिंह सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News