
अमृतसर,2 फरवरी:आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल में बंद पंजाब के पूर्व मंत्री व शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। पार्टी के प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है । वह करीब 9 महीने से जेल में हैं।
राधा स्वामी डेरा ब्यास के प्रमुख ने नाभा जेल में बंद बिक्रम मजीठिया से की मुलाकात

राधा स्वामी डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने नाभा जेल में बंद शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से मुलाकात के बाद बड़ा बयान दिया है। मीडिया से बातचीत में बाबा ढिल्लों ने कहा कि मजीठिया पर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं।
बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा, “मजीठिया मेरा दोस्त है, इसलिए मैं उनसे मिलने आता रहूंगा। रिश्तेदारी अपनी जगह है और सरकार अपनी जगह। उनके खिलाफ जो भी आरोप हैं, वह गलत हैं। किसी पर कमेंट करना मुझे शोभा नहीं देता। अंदर की सभी बातें भी सार्वजनिक नहीं की जा सकती।”
गौरतलब है कि बिक्रम सिंह मजीठिया इस समय आय से अधिक संपत्ति के मामले में न्यायिक हिरासत में नाभा जेल में बंद हैं। इससे पहले भी अकाली दल के कई वरिष्ठ नेता और धार्मिक हस्तियां उनसे मुलाकात कर चुके हैं। बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के इस बयान के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल बढ़ गई है और राजनीतिक तथा सामाजिक संगठनों की नजर इस मामले पर बनी हुई है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News