Breaking News

सुभाष सहगल पर एक और केस दर्ज: छेड़छाड़ की पीड़िता पर हमले करवाने  की साजिश

आरोपी सुभाष सहगल।

अमृतसर, 2 फरवरी: थाना रंजीत एवेन्यू पुलिस ने सुभाष सहगल के विरुद्ध एक और  केस दर्ज किया है। आरोप है कि सुभाष सहगल के इशारे पर बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने महिला को गवाही देने पर धमकाया, कपड़े फाड़े और हमला कर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाइक सवार वहां से फरार हो गए।

थाना रंजीत एवेन्यू के इंस्पेक्टर रोबिन हंस ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पीड़ित महिला ने पुलिस में दर्ज करवाई गई शिकायत में बताया कि उसने दिसंबर 2024 में सुभाष सहगल के खिलाफ थाना गेट हकीमां में मारपीट और छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज करवाया था। अब वह केस कोर्ट में विचाराधीन है और उसकी गवाही आरोपी सुभाष सहगल के खिलाफ होने वाली है।

पीड़िता ने बताया कि सुभाष सहगल  उसे अदालत में गवाही देने से रोक रहा था और इसे लेकर धमकियां भी मिल चुकी थीं। 31 जनवरी शनिवार को वह काम से लोहारका रोड गई थी। लौटते समय जब वह रंजीत एवेन्यू थाने के बाहर पहुंची तो बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने वाट्सएप से सुभाष सहगल से बात करवाई और सुभाष सहगल  ने उसे धमकाया कि अगर अदालत में उसके खिलाफ गवाही दी तो वह उसे जानी नुकसान
पहुंचाएगा। जब उसने विरोध किया तो बाइक सवार दोनों युवकों ने उसके साथ मारपीट करके उसके कपड़े फाड़ दिए और जान से मारने की धमकियां देकर फरार हो गया। इससे पहले भी सुभाष सहगल के विरुद्ध पुलिस थानों में आपराधिक मामले चल रहे हैं। सुभाष सहगल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इन आरोपों को नकारा है।

दर्ज हुई FIR की कॉपी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

सेंट्रल जेल अमृतसर का ज्यूडिशियल इंस्पेक्शन; कैदियों के लिए दो हफ़्ते का मेडिकल कैंप

अमृतसर, 7 फरवरी(राजन): डिस्ट्रिक्ट और सेशंस जज अमृतसर जतिंदर कौर, परमिंदर कौर बैंस (एडिशनल चीफ़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *