Breaking News

नाभा जेल से बाहर आए बिक्रम मजीठिया: मूंछों को ताव दिया, हाथ जोड़े; बोले,सरकार चाहती थी मैं जिंदा बाहर न आऊं

अमृतसर,3 फरवरी:पंजाब के पूर्व मंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पटियाला की नाभा जेल से बाहर आ गए हैं। उन्होंने बाहर आते ही समर्थकों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इसके बाद उन्होंने अपनी मूंछों को ताव दिया। उनके साथ उनकी पत्नी गनीव कौर भी मौजूद हैं। इस दौरान मजीठिया ने कहा कि धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब, गुरु गोविंद सिंह महाराज का । गुरु साहिब की अपार कृपा। जितना सरकार ने दबाया, उतनी ताकत मिली। दिल्ली हुक्मरानों के साथ ईंट से ईंट टकरानी है। मुझे इस बात की प्रेरणा मिली है।

मजीठिया ने कहा कि जिन दिनों वह जेल में थे । शहीदी दिन भी उन दिनों में आए। छोटे साहिबजादों ने मुगलों शासको के दवाब में नहीं आए। हक सच की बात कही। हमें यह शिक्षा दे गए कि सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़नी बहुत मुश्किल है। लेकिन डरना नहीं। लेकिन गुरू साहिब के साहिबजादे इतना बड़ा संदेश दे गए। दास तो कुछ भी नहीं है। जब पता चलता था कि पंजाब पुलिस एक पर्चा करनी लगी है तो चाह चढ़ जाता था।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिक्रम सिंह मजीठिया।

मजीठिया ने कहा कि मैं दिल की गहराइयों से आप सब का, अपनी माता बहनों का, मजीठा हलके में बैठे प्रत्येक जन का धन्यवाद  अरदास की। सरकार चाहती थी कि यह मरा बाहर आए। जिंदा बाहर न आए। इसलिए मुझे इस बात की समझ थी कि जब पत्रकारों को नहीं छोड़ा जा रहा है, इन पर पर्चे हुए। हमारा दविंदर जो मजदूरी कर घर चलाता है, उस पर केस दर्ज कर दिया। सरकार के खिलाफ लड़ना मुश्किल है। लड़ा तब जाता है, जब ऊपर वाले की कृपा होती है।

अकाली दल के प्रवक्ता अर्शदीप कलेर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर लेट अपडेट हुए थे। उसके बाद कागजी कार्रवाई हुई। रिहाई के बाद मजीठिया पहले पटियाला में गुरुद्वारा साहिब जाएंगे। इसके बाद वह अमृतसर या चंडीगढ़ जा सकते हैं।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिक्रम सिंह मजीठिया।

मजीठिया को आय से अधिक संपत्ति के केस में कल सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। मजीठिया के जेल से बाहर आने से लेकर अमृतसर स्थित घर में स्वागत की जोरदार तैयारियां की गई हैं। वह 7 महीने से नाभा जेल में बंद हैं। मजीठिया के जेल से बाहर पर बयानबाजी भी शुरू हो गई है। कल जमानत मिलने से पहले डेरा ब्यास के मुखी बाबा गुरिंदर ढिल्लो ने जेल में मजीठिया से मुलाकात की। बाहर आकर उन्होंने मजीठिया पर दर्ज किए ड्रग्स व अन्य केस को गलत ठहरा दिया था। इसको लेकर अब सीएम भगवंत मान ने डेरा मुखी का नाम लिखे बिना सोशल मीडिया पर तंज कसा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने खडूर साहिब में मत्था टेका:निशान-ए-सिखी संस्थान के प्रयासों की सराहना की

खडूर साहिब, 8 फरवरी:पंजाब के राज्यपाल  गुलाब चंद कटारिया ने आज जिला तरन तारन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *