Breaking News

चलती कार में लगी आग : इंजन से उठीं लपटें;कार पूरी तरह जलकर राख

अमृतसर, 2 फरवरी : फोर एस चौक पर सड़क पर चल रही एक इनोवा कार में अचानक आग लग गई। यह घटना उस वक्त हुई जब कार सामान्य ट्रैफिक के बीच से गुजर रही थी। अचानक कार के इंजन हिस्से सेधुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। कार में सवार लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में आग लगने का कारण वाहन की वायरिंग
में हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी भी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए।

फायर ब्रिगेड विभाग कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची।कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। हालांकि तब तक इनोवा कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। आग इतनी भीषण थी कि कार का अधिकांश हिस्सा नष्ट हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने खडूर साहिब में मत्था टेका:निशान-ए-सिखी संस्थान के प्रयासों की सराहना की

खडूर साहिब, 8 फरवरी:पंजाब के राज्यपाल  गुलाब चंद कटारिया ने आज जिला तरन तारन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *