Breaking News

महिला ने खुद को आग लगाकर की आत्महत्या

मृतका के घर के बाहर एकत्रित हुई महिलाएं।

अमृतसर, 5 फरवरी: संधू कॉलोनी क्षेत्र में आज  आंगनवाड़ी वर्कर ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली है । घर से धुआं उठता देखा तो पड़ोसी दौड़कर मौके पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मृतका की पहचान वंदना (45) के नाम से हुई। उनकी
सहकर्मी के मुताबिक, घटना से कुछ समय पहले वंदना
उनके साथी और उन्होंने पूछा कि क्या वे पड़ोस में हो रही शादी में जाने वाली हैं। इस पर वंदना ने पहले ना कर दी।जबवे घर चली गईं, जो अचानक पता चला कि वंदना ने घर के अंदर से कुंडी लगाकर खुद को आग लगा ली।

जानकरी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 1 बजे अमृतसर के संधू कॉलोनी की है। मृतका वंदना ( 45 ) आंगनवाड़ी केंद्र में हेल्पर के रूप में कार्यरत थीं। महिला के दो बेटे हैं, जो घटना के समय किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर गए थे और महिला घर पर अकेली थी। उनकी सहकर्मी मन्दीप कौर ने बताया कि दोपहर में करीब 12:30 बजे वे मेरे साथ थी। उन्होंने वंदना से पूछा कि क्या वे पड़ोस में हो रही शादी में जाने वाली हैं। इस पर वंदना ने पहले मना कर दी। इसके बाद वह घर चली गईं। इस के बाद अचानक पता चला कि वंदना ने घर के अंदर से कुंडी लगाकर खुद को आग लगा ली।

घर से जब धुआं निकाला तो आसपास लोग मौके पर पहुंचा। लेकिन तब तक वंदना की मौत हो चुकी थी। इसी बीच किसी ने पुलिस को सुचना दे दी, जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि वंदना मिलनसार और शांत स्वभाव की थीं।

मामले की जांच कर रही पुलिस एस एच ओ हरप्रकाश सिंह ने कहा कि उन्हें एक शिकायत मिली, जिसके बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल वे सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं, ताकि आत्महत्या के कारणों और घटनाक्रम को स्पष्ट किया जा सके। यह मामला संवेदनशील है और जांच पूरी होने तक अफवाहों से बचना जरूरी है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने खडूर साहिब में मत्था टेका:निशान-ए-सिखी संस्थान के प्रयासों की सराहना की

खडूर साहिब, 8 फरवरी:पंजाब के राज्यपाल  गुलाब चंद कटारिया ने आज जिला तरन तारन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *