Breaking News

नगर निगम के जे ई को धमकाने वाले ठेकेदार के विरुद्ध निगम कमिश्नर ने पुलिस कमिश्नर को FIR दर्ज करने के लिए भेजी शिकायत

अमृतसर, 15 फरवरी: नगर निगम अमृतसर के जे ई को एक ठेकेदार द्वारा धमकियां दी जा रही है। उक्त ठेकेदार द्वारा माननीय हाईकोर्ट में नगर निगम अमृतसर के विरुद्ध आर्बिट्रेशन केस दायर किया हुआ है। इस केस की पिछली तारीख पर नगर निगम जे ई तुषार शर्मा कोर्ट में पेश हुए थे। तुषार शर्मा जब कोर्ट में पेश होकर वापस अमृतसर आ रहे थे, तो उनके मोबाइल फोन पर इस ठेकेदार फर्म के पार्टनर द्वारा तुषार शर्मा को धमकाया गया। नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल द्वारा पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को भेजी गई शिकायत के अनुसार ठेकेदार फर्म के पार्टनर द्वारा जे ई से कहा गया कि इस आर्बिट्रेशन के केस में गवाई देने के लिए वह (जे ई ) दूर ही रहे। अन्यथा उसके करियर को तबाह कर देंगे। निगम कमिश्नर ने शिकायत में यह भी कहा कि नगर निगम अमृतसर के विरुद्ध आर्बिट्रेशन के केस में उक्त ठेकेदार फर्म द्वारा जिस पेट्रोल पंप के बिल लगाए गए हैं, वह भी बिल्कुल गलत पाए गए हैं। निगम कमिश्नर ने दी गई शिकायत में कहा कि माननीय हाई कोर्ट में नगर निगम के एडवोकेट संजीव सोनी द्वारा कहा गया है कि आर्बिट्रेशन की अगली तारीख में जे ई तुषार शर्मा गवाही के तौर पर सारा रिकॉर्ड भी पेश करेंगे। निगम कमिश्नर ने कहा कि सरकारी अधिकारी को इस तरह से धमकाना गैरकानूनी है। पुलिस कमिश्नर को दी गई शिकायत में निगम कमिश्नर ने कहा कि उक्त ठेकेदार के विरुद्ध कानून के अनुसार बनती धाराओं के दिन FIR दर्ज करके गिरफ्तार किया जाए।

नगर निगम कमिश्नर द्वारा भेजी गई शिकायत की कॉपी।

नगर निगम कमिश्नर द्वारा भेजी गई शिकायत की कॉपी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

मच्छी मंडी का बढ़िया पार्किंग स्टैंड बनवाया जाएगा : विधायक डॉ गुप्ता ने पार्किंग स्टैंड के नवीनीकरण का किया उद्घाटन

पार्किंग स्टैंड को बनवाने का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता व अन्य। अमृतसर,9 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *