Breaking News

“आम आदमी क्लीनिक’ लोगों के लिए वरदान साबित हो रहे :विधायक डॉ अजय गुप्ता

विधायक डॉ अजय गुप्ता आम आदमी क्लीनिक का शुभ आरंभ करते हुए।

अमृतसर,28 मार्च (राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज तीन आम आदमी क्लीनिंग शुरू करवाए। विधायक डॉ गुप्ता ने  फतेह सिंह कॉलोनी, बक्कर मंडी और सुल्तानविंड गेट के पास आम आदमी क्लीनिंग शुरू करवाते हुए कहा कि
“आम आदमी क्लीनिक’ लोगों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के हर घर तक हेल्थकेयर सुविधाएं पहुंचाने के मकसद से आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी के पंजाब इंचार्ज मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज सरहिंद में एक खास समारोह के दौरान लोगों को 109 नए ‘आम आदमी क्लीनिक’ समर्पित किए। इस नए उद्घाटन के साथ ही पंजाब में आम आदमी क्लीनिक की कुल संख्या अब 990 हो गई है।

विधायक डॉ अजय गुप्ता आम आदमी क्लीनिक का शुभ आरंभ करते हुए।

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में आज तीन आम आदमी क्लीनिक शुरू होने से लोगों को बड़ा तोहफा दिया

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में आज तीन आम आदमी क्लीनिक शुरू होने से लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि इन क्लीनिक में लोगों को फ्री दवाएं, फ्री टेस्ट और बेहतर मेडिकल सलाह मिल रही है। सरकार का लक्ष्य हर गांव और मोहल्ले तक वर्ल्ड-क्लास हेल्थकेयर सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि अब तक करोड़ों लोग इन क्लीनिक से अपना इलाज करवाकर फायदा उठा चुके हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब का यह हेल्थकेयर मॉडल अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने कहा कि पहले गरीब लोगों को छोटे-मोटे इलाज के लिए भी बड़े अस्पतालों में जाना पड़ता था, लेकिन अब ये क्लीनिक उनके घरों के बहुत पास खुल गए हैं।

विधायक डॉ अजय गुप्ता आम आदमी क्लीनिक का शुभ आरंभ करते हुए।

मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना शुरू करके राज्य के लोगों की भलाई में एक बड़ा कदम उठाया है

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना शुरू करके राज्य के लोगों की भलाई में एक बड़ा कदम उठाया है, जिससे राज्य के 65 लाख परिवारों को सालाना 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। यह सुविधा सिर्फ़ सरकारी अस्पतालों तक ही सीमित नहीं रहेगी, इसमें प्राइवेट अस्पतालों को भी शामिल किया गया है। इस अवसर पर पार्षद जरनैल सिंह ढोट, सिमर पाल सिंह भाटिया, गुरदास सिंह,राजू भाटिया, रितेश महाजन, क्लीनिक के डॉक्टर, स्टाफ और क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शहर में पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़: पंपों पर लंबी-लंबी कतारें लगी ;कुछ पंपों ने शटर तक बंद किए

अमृतसर,26 मार्च: अमृतसर शहर में गुरुवार रात अचानक पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखने को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *