Breaking News

पंजाब में उम्रकैद वाला बेअदबी बिल पास

अमृतसर,13 अप्रैल :पंजाब विधानसभा के स्पेशल सेशन में सोमवार को सीएम भगवंत मान ने जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक-2026 पेश किया। इसे सर्वसम्मति से पास किया गया। उन्होंने कहा कि बेअदबी की सजा उम्र कैद टिल डेथ तक है। वहीं, उन्होंने यह भी साफ किया कि यह विधेयक अभी केवल श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर ही लागू होगा। जबकि, गैर सिखों (हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, आदि) के पवित्र ग्रंथों और धार्मिक स्थलों से छेड़छाड़ पर इस विधेयक केतहत फिलहाल कोई सजा का प्रावधान नहीं है।

सीएम मान ने कहा कि अन्य धर्मों के लोगों से भी राय लेकर जल्द ही कानून बनाया जाएगा। विधानसभा में सीएम मान ने विपक्ष के नेताओं से कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप की बेअदबी के बारे में विस्तार से बताया गया है। यह स्टेट एक्ट है। राज्यपाल से साइन कराना हमारी ही नहीं आपकी भी जिम्मेदारी है। राज्यपाल के पास मेरी शिकायत लेकर तीसरे दिन पहुंच जाते हो। कभी काम करवाने भी चले जाया करो। राज्यपाल ने लेट किया तो दोनों साथ चलेंगे। सीएम ने कहा कि स्पीकर साहब एक- आधा कौआ मारकर लटका दिया तो दोबारा पीढ़ियों तक कोई बेअदबी नहीं करेगा। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 पर ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन

अमृतसर, 27 अगस्त(राजन):गुरु नानक देव विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाई द्वारा उप-कुलपति प्रो. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *