Breaking News

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने सतनाम नगर में सीवरेज व्यवस्था डलवाने का किया उद्घाटन

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता

अमृतसर,6 मई (राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज  झब्बाल रोड स्थित सतनाम नगर में सीवरेज व्यवस्था डलवाने के विकास कार्य का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि इस क्षेत्र में पहले सीवरेज व्यवस्था न होने से लोगों को काफी समस्या आ रही थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रंगला पंजाब विकास प्रोजेक्ट के तहत विधायक फंड में से इस क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था डालकर सड़कों को पक्का बनवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में लोगों को सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं देने के लिए विकास कार्य तेजी से करवाए जा रहे हैं।

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा शुरू की गई जनहितैषी योजनाओं का लाभ केंद्रीय  विधानसभा क्षेत्र के लोगों तक निरंतर पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सेहत योजना के कार्ड बनवाने.के लिए लगातार कैंप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत केंद्रीय
विधानसभा क्षेत्र से श्रद्धालुओं की बसें धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए लगातार रवाना की जा रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब सरकार की ‘मां-बेटी सत्कार योजना’ शुरू होने जा रही है, जिससे महिलाओं में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि वह प्रतिदिन लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनते हैं और उनका समाधान करवाते हैं। इस अवसर पर जगतार सिंह जग्गा, साहिब सिंह, सुखविंदर सिंह, साजन कुमार, राजू भाटिया  और क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम ने शुरू की  ई-चालान सेवा :  प्रवर्तन और पारदर्शिता को मिलेगा बढ़ावा

ई-चालान सेवा जारी करते हुए नगर निगम कमिश्नर व अन्य अधिकारी। अमृतसर, 30 अप्रैल(राजन):नगर निगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *