
अमृतसर, 26 मई (राजन):गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी( जीएनडीयू) ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अकादमिक उत्कृष्टता का लोहा मनवाया है। उप कुलपति प्रो. (डॉ.) करमजीत सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने प्रतिष्ठित ‘द वीक-हंसा रिसर्च बेस्ट यूनिवर्सिटीज सर्वे 2026’ में देशभर की मल्टी-डिसिप्लिनरी यूनिवर्सिटीज की श्रेणी में 14वां स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय क्षेत्र की सबसे बेहतर रैंक प्राप्त करने वाली यूनिवर्सिटी बनकर उभरी है।
सर्वे के अनुसार पंजाब यूनिवर्सिटी को 15वां तथा चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को 23वां स्थान मिला है। वहीं नॉर्थ जोन रैंकिंग में भी गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने 6वां स्थान प्राप्त कर पंजाब यूनिवर्सिटी को पीछे छोड़ दिया, जिसे 7वां स्थान मिला। इस श्रेणी में केवल जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय , दिल्ली विश्वविद्यालय ,बनारस हिंदू विश्वविद्यालय बनास्थली विद्यापीठ और अमेटी यूनिवर्सिटी ही जीएनडीयू से आगे रहे।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि पिछली रैंकिंग में पंजाब यूनिवर्सिटी आगे रही थी। लेकिन प्रो. करमजीत सिंह के कार्यकाल के दौरान संस्थागत सुधार, गुणवत्ता आधारित शिक्षा, रिसर्च को बढ़ावा, डिजिटल गवर्नेंस और अकादमिक नवाचारों पर विशेष ध्यान दिए जाने से विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय पहचान लगातार मजबूत हुई है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News