Breaking News

मजीठा नगर काउंसिल चुनाव में आप -शिअद कार्यकर्ता भिड़े

अमृतसर, 26 मई :मजीठा नगर काउंसिल चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 6 के बाहर आम आदमी पार्टी  और शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस दौरान एक युवक घायल हो गया, जिसके सिर में चोट आई है। घटना काउंटर बूथ पर तीखी बहस के बाद हुई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा।

पुलिस ने हस्तक्षेप कर हालात को काबू किया और दोनों पक्षों को शांत करवाया, जिससे माहौल और बिगड़ने से रुक गया। कुछ समय के लिए इलाके में तनाव बना रहा और भीड़ भी जमा हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहाती खुद घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों और संबंधित व्यक्तियों को थाने बुलाया है। इसका उद्देश्य घटना संबंधी पूरी जानकारी जुटाना और आगे की कानूनी कार्रवाई करना है। हालांकि खून से सने सिर के साथ समर्थक को लेकर अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की भी एसएसपी देहाती सोहेल मीर से तीखी झड़प हुई।

पुलिस बोली, कानून-व्यवस्था नियंत्रण में

मजीठा में चल रहे नगर काउंसिल चुनावों के दौरान हुई इस घटना से चुनावी माहौल गरमा गया है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि इलाके में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

सीएम भगवंत मान ने बुलाया विधानसभा सत्र: 22 से 27 अक्टूबर तक चलेगा, 3 दिन ही होगा काम

मुख्यमंत्री भगवंत मान। अमृतसर, 9 अक्टूबर:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 22 अक्टूबर से विधानसभा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *