Breaking News

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पंजाब में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) संबंधी संशोधित समय-सारणी जारी : जिला निर्वाचन अधिकारी

जिला निर्वाचन अधिकारी दलविंदरजीत सिंह।

अमृतसर, 2 जून: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी दलविंदरजीत सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार जिले में मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन अब 3 अगस्त 2026 को किया जाएगा तथा दावे एवं आपत्तियां 3 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक प्राप्त की जाएंगी। नोटिस चरण/दावों एवं आपत्तियों का निपटारा 3 अगस्त से 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शेष समय-सारणी 14 मई 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार यथावत रहेगी, जिसके तहत 15 जून से 24 जून 2026 तक तैयारी, प्रशिक्षण और मुद्रण कार्य किया जाएगा तथा 25 जून से 24 जुलाई 2026 तक बूथ लेवल अधिकारी (बी.एल.ओ.) घर-घर जाकर मतदाताओं से प्रपत्र भरवाएंगे। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 1 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिले के 19,71,179 मतदाताओं में से एस.आई.आर. मैपिंग के तहत 17,39,946 मतदाता (88.27 प्रतिशत) मतदाता सूची से मैप किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब के निर्देशों के अनुसार वर्ष 2003 की मतदाता सूची के साथ मतदाता मैपिंग की विशेष सुविधा प्रदान करने हेतु 7 जून 2026 को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक बूथ स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसके दौरान बी.एल.ओ. मतदाताओं की सुविधा के लिए अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए 2134 बी.एल.ओ., 213 सुपरवाइजर सहित पूरा निर्वाचन अमला तैनात किया गया है। उन्होंने ऐसे मतदाताओं से, जिनकी अभी तक वर्ष 2003 की मतदाता सूची के साथ मैपिंग नहीं हुई है, संबंधित बी.एल.ओ. से संपर्क कर अपनी मैपिंग करवाने की अपील भी की।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

मजीठा थाना हमला मामले में पुलिस का  बड़ा एक्शन:  पुलिस ने गठित कीं 12 विशेष टीमें

अमृतसर,1 जून: मजीठा थाना हमले मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन करते हुए दोषियों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *