Breaking News

पंजाब चुनाव से पहले प्रधान – सी एल पी लीडर बदलेगी कांग्रेस: प्रभारी का दावा- कोई बदलाव नहीं होगा

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल।

अमृतसर, 2 जून: पंजाब में कांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और विधायक दल नेता प्रताप सिंह बाजवा को बदल सकती है। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक इसके लिए फैसले पर मुहर लग चुकी है। प्रधान पद के लिए संगरूर से पूर्व सांसद विजयइंदर सिंगला फ्रंटरनर हो सकते हैं। वहीं विधायक दल नेता के तौर पर बाजवा की जगह कोई दूसरा जट्टसिख चेहरा आ सकता है।

कांग्रेस की ये जोड़तोड़ पार्टी में हिंदू और सिख चेहरों को बराबरी की पावर देने के लिए की जा रही है। अभी प्रधान और विधायक दल नेता, दोनों ही जट्टसिख हैं। इसके अलावा मौजूदा कांग्रेस प्रधान अमरिंदर राजा वडिंग की अगुआई में विधानसभा उपचुनाव से लेकर निकाय चुनाव तक पार्टी की हार को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

वहीं हाईकमान की पिछली मीटिंग में प्रताप सिंह बाजवा ने कड़े तेवर दिखाए थे। वह ये कहकर चलती मीटिंग से बाहर आ गए कि हम यहां सिर्फ बैठक करते हैं, कोई फैसला तो लेते नहीं हैं। हालांकि बाद में बाजवा ने इससे इनकार किया था।

इस पूरे बदलाव को लेकर मंगलवार को कांग्रेस हाईकमान की राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर दिल्ली में डेढ़ घंटे अहम मीटिंग हुई। 4 दिन में यह दूसरी हाईलेवल मीटिंग है। कांग्रेस जल्द बदलाव का ऐलान कर सकती है।

हालांकि मीटिंग के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल ने साफ किया कि फिलहाल संगठन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में अगला चुनाव राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। बघेल ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार सबसे बड़ा मुद्दा है और कांग्रेस इसी मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विवादित वीडियो सीएम मान नहीं कोई एक्टर है: दो लैब में सीएम की बॉडी के 1191 एंगल की जांच हुई

जानकारी देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा। अमृतसर,18 जून:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *