Breaking News

रिंटू ने बड़े पैमाने पर विकास कार्य शुरू करवाए : कहा,लोगों की सुविधा के लिए सीवरेज व्यवस्था ठीक करवा कर पीने के पानी, सड़के और गलियां बनवाने के विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए करमजीत सिंह रिंटू व अन्य।

अमृतसर, 8 जून (राजन): इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन एवं उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज करमजीत सिंह रिंटू ने हल्के में बड़े पैमाने पर विकास कार्य शुरू करवाए। श्री रिंटू ने कपूर कॉलोनी में सड़क और गलियों को बनवाने, वार्ड नंबर 17 मुस्तफाबाद में नया ट्यूबवेल शुरू करवाने, चांद एवेन्यू में सीवरेज व्यवस्था को ठीक करवाने के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र की सभी वार्डो और पंचायतो में लोगों की सुविधा के लिए सीवरेज व्यवस्था ठीक करवा कर पीने के पानी के ट्यूबवेल , सड़के और गलियों को बनवाने के विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की उम्मीदों के मुताबिक हल्के के हर इलाके के डेवलपमेंट के लिए पूरी लगन से काम कर रहे हैं।

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए करमजीत सिंह रिंटू व अन्य।

करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि वार्ड नंबर 17 मुस्तफाबाद में एक नए ट्यूबवेल का उद्घाटन किया गया, जिससे इलाके के लोगों को बड़ी राहत मिली है जो लंबे समय से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे थे। इस ट्यूबवेल के चालू होने से इलाके में साफ और भरपूर पानी की सप्लाई पक्की हो जाएगी। लोगों की बुनियादी ज़रूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करना हमारा वादा है । कपूर नगर के लोगों की मांग पर सड़के और गलियों को बनवाने का कार्य शुरू करवा दिया गया है। जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

चांद एवेन्यू की टेंट वाली गली में खराब सीवेज सिस्टम की वजह से इलाके के लोगों को लंबे समय से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। पुरानी सीवर लाइन को बदलकर नई सीवर लाइन डालने के काम का उद्घाटन किया गया। इस काम के पूरा होने के बाद इलाके के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और सीवरेज की समस्या हमेशा के लिए हल हो जाएगी

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए करमजीत सिंह रिंटू व अन्य।

करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टीकी सरकार लोगों को सभी तरह की सुविधाए दे रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं को पवित्र यात्रा के लिए रवाना किया गया है। पंजाब सरकार द्वारा लोगों को धार्मिक स्थान के दर्शन करने के लिए चलाई जा रही यह योजना सराहना योग्य कदम है। उन्होंने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं की बसों को लगातार धार्मिक स्थलों के दर्शनों के लिए रवाना किया जा रहा है। करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि ज़रूरतमंद परिवारों को “मुख्यमंत्री मेरी रसोई” स्कीम के ज़रिए राशन किट बांटी जा रही है।
आम आदमी पार्टी सरकार ज़रूरतमंद परिवारों के साथ मज़बूती से खड़ी है, ताकि कोई भी परिवार ज़रूरी चीज़ों से वंचित न रहे। ये राशन किट सिर्फ़ मदद नहीं हैं, बल्कि हर परिवार को सम्मान, सुरक्षा और अपनापन दिलाने की एक छोटी सी कोशिश है।

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए करमजीत सिंह रिंटू व अन्य।

करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि लोगों को सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण इलाके के लोगों के लिए ट्रांसपोर्टेशन आसान और आरामदायक बनाएगी। हमारी मुख्य प्राथमिकता लोगों की ज़रूरतों के हिसाब से लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। यह विकास कार्य इलाके के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है। इस
अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा, आम आदमी पार्टी के वार्ड इंचार्ज और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

भारत निर्वाचन आयोग की महानिदेशक एवं पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने श्री हरिमंदिर साहिब में मत्था टेका

अमृतसर, 7 जून : भारत निर्वाचन आयोग की महानिदेशक (आई.टी.) डॉ. सीमा खन्ना तथा पंजाब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *