Breaking News

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन अमृतसर पहुंचे : दरबार साहिब और दुर्गियाना मंदिर में माथा टेका, जलियांवाला बाग में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

अमृतसर,20 जून :भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज से 3 दिवसीय पंजाब दौरे पर हैं। पहले दिन उन्होंने केसरी पगड़ी बांधकर श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने यहां जूठे बर्तन धोकर सेवा भी की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है। यही कामना है कि विकास की किरणें पंजाब के हर घर, हर मोहल्ले और हर व्यक्ति तक पहुंचें। उन्होंने कहा कि श्री दरबार साहिब में अरदास करने के बाद उन्हें नई ऊर्जा मिली है और वह पंजाब के विकास और प्रगति की कामना करते हैं।

उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ भी थे। इसके बाद उन्होंने श्री दुर्गियाना मंदिर में भी माथा टेका। यहां श्री दुर्गियाणा मंदिर समिति नितिन नबीन को सम्मानित किया। नितिन नबीन ने जलियांवाला बाग में पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। अब वह श्री राम तीर्थ मंदिर पहुंचे हैं।

नितिन नबीन दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे। जहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। अमृतसर के बाद नितिन नबीन जालंधर व लुधियाना जाएंगे। लुधियाना में नितिन नबीन जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात कर उनका फीडबैक लेंगे। इसके बाद आगामी चुनावों को लेकर माइक्रो प्लानिंग पर चर्चा करेंगे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

कॉमनवेल्थ खेलों में रजत पदक जीतकर लवप्रीत सिंह ने देश का नाम किया रोशन:गांव बल्ल सचंदर के युवा खिलाड़ी की शानदार उपलब्धि पर डीसी ने दी बधाई

लवप्रीत सिंह बधाई देते हुए लोग। अमृतसर, 4 अगस्त(राजन):स्कॉटलैंड के शहर ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *