Breaking News

युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए डीसी ने नशा मुक्ति मोर्चा के वॉलिंटियर्स के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए डिप्टी कमिश्नर।

अमृतसर, 2 जुलाई : पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह ने आज अपने कार्यालय में नशा मुक्ति मोर्चा के स्वयंसेवकों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) सुरिंदर सिंह तथा नशा मुक्ति मोर्चा के माजा ज़ोन के प्रभारी दिक्षत धवन विशेष रूप से उपस्थित थे।

केंद्रों में नशा पीड़ित व्यक्तियों को दिए जा रहे उपचार की विस्तृत जानकारी प्राप्त की

बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने जिले में संचालित ओएटी (ओपिऑयड असिस्टेड ट्रीटमेंट) केंद्रों में नशा पीड़ित व्यक्तियों को दिए जा रहे उपचार की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा केंद्रों की कार्यप्रणाली एवं प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशा पीड़ितों को समय पर उपचार तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र की कार्यप्रणाली की भी विस्तार से समीक्षा की गई तथा पुनर्वास सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए डिप्टी कमिश्नर।

अभियान को सफल बनाने के लिए समय-समय पर समीक्षा करना अत्यंत आवश्यक

डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान को सफल बनाने के लिए समय-समय पर समीक्षा करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि अब इस अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए प्रत्येक 15 दिन के अंतराल पर नियमित बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि नशा मुक्ति संबंधी गतिविधियों की निरंतर निगरानी की जा सके और आवश्यकता अनुसार तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें।

सभी वॉलिंटियर्स दिन-रात कार्य कर रहे

इस अवसर पर नशा मुक्ति मोर्चा के माजा ज़ोन के प्रभारी दिक्षत धवन ने कहा कि पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान को सफल बनाने के लिए मोर्चा के सभी वॉलिंटियर्स दिन-रात कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं तथा जो युवा नशे की गिरफ्त में हैं, उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित कर नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती कराया जा रहा है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) -2026 के दौरान सभी सरकारी कर्मचारी अपने एन्यूमरेशन फॉर्म भरने में दें पूरा सहयोग

अमृतसर, 2 जुलाई : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.-2026) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *