Breaking News

नगर निगम के 8 एमटीपी सीनियर टाउन प्लानर (एसटीपी) बनने जा रहे

अमृतसर, 2 जुलाई: पंजाब की नगर निगमो के 8 एमटीपी सीनियर टाउन प्लानर (एसटीपी) बनने जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी द्वारा इसको हरी झंडी दे दी गई है। आने वाले दिनों में इनके आधिकारिक तौर पर आदेश जारी होने की पूरी संभावना है। जिनकी प्रमोशन होने की संभावना है, उन में एमटीपी लखबीर सिंह, एमटीपी आईपीएस रंधावा, एमटीपी मेहरबान सिंह, एमटीपी नरेश कुमार, एमटीपी रजनीश वधवा , एमटीपी नीरज भट्टी,एमटीपी नरेंद्र शर्मा और एमटीपी सुरेंदर बिंद्रा का नाम शामिल है। आईपीएस रंधावा, रजनीश वधवा और नरेंद्र शर्मा की इस वक्त चार्ज शीट चल रही है। चार्ज शीट क्लियर होते ही इनको भी एसटीपी का चार्ज मिल जाएगा। इस तरह से अब पंजाब में 13 एसटीपी हो जाएंगे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम द्वारा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ कूड़ा फैलाने पर बड़ी कार्रवाई :चालान काटकर भारी जुर्माना लगाया गया

निगम कमिश्नर गंदगी फैलाने वालों के अधिकारियों से चालान कटवाते हुए। अमृतसर, 28 जून(राजन): नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *