Breaking News

पुलिस ने 10 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर किए गिरफ्तार

अमृतसर, 26 जुलाई: अमृतसर देहात पुलिस ने सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से 10 किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियो के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियो की पहचान महाबीर सिंह और आकाशदीप सिंह निवासी प्रेम नगर  के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे लोपोके क्षेत्र में हेरोइन की खेप लेने पहुंचे थे। इससे पहले ही पुलिस को उनकी गतिविधियों की गुप्त सूचना मिल चुकी थी। सूचना के आधार पर अमृतसर देहात पुलिस ने इलाके में विशेष नाकाबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। जैसे ही दोनों आरोपियो की संदिग्ध गतिविधियों के साथ मौके पर पहुंचे, पुलिस टीम ने उन्हें घेरकर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 10 किलो हेरोइन बरामद हुई।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह हेरोइन पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए शनिवार रात सीमा क्षेत्र में गिराई गई थी। गिरफ्तार आरोपी उसी खेप को उठाने पहुंचे थे। हालांकि पुलिस अभी यह पता लगाने में जुटी है कि हेरोइन को किस सटीक स्थान से उठाया गया और वहां कोई अन्य खेप भी छिपाकर तो नहीं रखी गई। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि जिस स्थान से यह खेप उठाई जानी थी, वहां और भी हेरोइन या अन्य प्रतिबंधित सामान छिपा हो सकता है। इसी संभावना को देखते हुए पूरे इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

पूछताछ के दौरान पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि दोनों आरोपी किस तस्करी नेटवर्क से जुड़े हैं, उन्हें यह खेप किसने उठाने के लिए भेजा था और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि सीमा पार बैठे तस्करों और स्थानीय नेटवर्क के बीच संपर्क किस माध्यम से हो रहा था । मामले को लेकर पुलिस द्वारा और भी गिरफ्तारियां की जा सकती है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

दरबार साहिब में युवक ने की बेअदबी : सीसीटीवी से पकड़ा गया

घटना की जानकारी देते हुए एसीपी सुरेंद्र सिंह। अमृतसर, 3 सितंबर : श्री दरबार साहिब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *