Breaking News

पंजाब सरकार का सफाई कर्मियों और सीवर मैन को तोहफा, आउट सोर्सेस कर्मचारी होंगे कॉन्ट्रैक्ट पर ; कॉन्ट्रैक्ट वाले कर्मचारी होंगे रेगुलर

जानकारी देते हुए मंत्री हरजोत सिंह बैंस।

अमृतसर, 28 जुलाई(राजन): पंजाब सरकार ने सफाई कर्मचारियो और सीवरमैन को तोहफा दिया है। लोकल बॉडी मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज मीडिया को जानकारी देते हुए कहां है कि पिछले तीन वर्षों में पंजाब की सभी नगर निगम, नगर परिषद और नगर काउंसिल में  आउटसोर्स पर कार्य कर रहे सफाई कर्मचारी और सीवरमैन को कॉन्ट्रैक्ट पर कर दिया गया है। अब आउटसोर्स कर्मचारी 1 अगस्त से डबल वेतन यानी 20500 रुपए वेतन लेंगे।

मंत्री बैंस ने कहा कि पिछले 5 वर्षों से कॉन्ट्रैक्ट बेस पर कार्य कर रहे सभी सफाई कर्मचारी और सीवरमैन को रेगुलर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मंजूरी ले ली गई है। उन्होंने कहा कि इसके लिए पंजाब की सभी नगर निगम, नगर नगर परिषद और नगर कौंसिल को कह दिया गया है कि कॉन्ट्रैक्ट बेस के कर्मचारियों को पक्का करने के लिए अपने अपने हाउस से प्रस्ताव डालकर लोकल बॉडी विभाग को भेजें। ताकि इन कर्मचारियों को भी पक्का किया जा सके।

आउटसोर्स को कांट्रेक्ट पर करने के आदेश की कॉपी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता तीन वार्डों में विकास कार्य शुरू करवाए:कहा,क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता व अन्य। अमृतसर,10 सितंबर(राजन): केंद्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *