Breaking News

अमृतसर  से विदेश जाना अब और आसान:  कनाडा समेत 27 इंटरनेशनल शहरों तक कनेक्टिविटी

अमृतसर,28 जुलाई:अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से विदेश जाने वाले यात्रियों को आज बड़ी सुविधा मिली। भारत सरकार के नए इंटरनेशनल कनेक्टिविटी मॉडल के तहत एयर इंडिया की ‘ईजी कनेक्ट’ सेवा शुरू हो गई।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने सुबह इसका वर्चुअल उद्घाटन किया। अब यात्री अमृतसर से ही अपने अंतिम अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशन तक चेक-इन कर सकेंगे। दिल्ली पहुंचने पर दोबारा बैगेज चेक-इन, टर्मिनल बदलने और इमिग्रेशन की
प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा। इससे अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया समेत 27 अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशन तक यात्रा पहले से तेज, आसान और सुविधाजनक होगी। इससे पंजाब के यात्रियों का समय बचेगा और अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने तीन वार्डों में गलियों में सीसी फ्लोरिंग डालने के विकास कार्यों का किया उद्घाटन :कहा, क्षेत्र का कोई भी विकास कार्य अधूरा नहीं छोड़ा जाएगा

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता व अन्य। अमृतसर, 17 सितंबर(राजन): …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *