
अमृतसर, 9 अगस्त (राजन): नगर निगम एस्टेट विभाग ने कटरा करम सिंह क्षेत्र में किसी द्वारा कथित तौर पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास रोका है। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 55 के क्षेत्र कटरा करम सिंह के समीप गुरु नानक डेयरी के सामने लगभग 400 वर्ग गज जमीन पर किसी द्वारा जमीन पर पड़े मलबे को हटाकर साफ सफाई करवाई जा रही थी। इसके साथ-साथ निर्माण करने के लिए नीव का भी कार्य शुरू किए जाना था। इसकी शिकायत नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल के पास पहुंचने पर नगर निगम एस्टेट विभाग द्वारा मौके पर कर्मचारियों को भेज कर कार्य को रुकवा दिया गया।

जानकारी के अनुसार मौके पर एस्टेट विभाग के कर्मचारियों के साथ मोबाइल फोन पर नेताओं के फोन आने शुरू हो गए। कर्मचारियों ने मोबाइल फोन पर उन नेताओं को कहा प्रधान जी इस जमीन के कागजात लेकर नगर निगम ऑफिस में आ जाए। नगर निगम कमिश्नर ने एस्टेट अफसर धर्मेंद्र जीत सिंह को इस जमीन को लेकर सारा रिकॉर्ड निकालने की आदेश जारी कर दिए हैं। इसके बावजूद निगम अधिकारियों को नेताओं के फोन आ रहे हैं।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News