Breaking News

अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार के घर पर फायरिंग: कार में गोली लगी

जानकारी देते हुए पूर्व के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह।

अमृतसर,14 अगस्त:अमृतसर के प्रताप नगर में अकाल तख्त साहिब के पूर्व के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर पर  फायरिंग की गई। घटना का पता उस समय चला, जब घर के बाहर खड़ी कार पर गोली लगने का निशान मिला और मौके से एक कारतूस भी बरामद हुआ। सीसीटीवी फुटेज में गोली चलने की आवाज रिकॉर्ड होने की भी बात सामने आई है।

साथ ही लाल टी-शर्ट पहने एक युवक स्कूटर पर जाते हुए नजर आया है। जिसे पुलिस स्कूटर के नंबर से ट्रेस कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल भी मौके पर पहुंचे। डीसीपी इन्वेस्टिगेशन रविंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गोली ऊपर से चलकर नीचे की ओर आई और इसके बाद घटनास्थल पर लगी ।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोली किस दिशा से चली। पुलिस ने उनके लपी एस ओ से भी पूछताछ की है। पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने ही करीब 2 साल पहले सुखबीर बादल को बेअदबी मामले में धार्मिक सजा सुनाई थी। सुखबीर बादल पर कल (13 अगस्त को ) महाराष्ट्र के नांदेड में गुरुद्वारा माता साहिब में निहंग ने कृपाण से हमला कर दिया था।

सीसीटीवी की जानकारी डीजीपी और पुलिस कमिश्नर को दे दी

पूर्व जत्थेदार ने बताया कि 12 अगस्त की रात करीब 11:04 बजे उनके घर के बाहर खड़ी गाड़ी के बोनट में गोली लगी थी। इसका पता परिवार को 13 अगस्त शाम करीब सवा 5 बजे चला, जब ड्राइवर गाड़ी साफ कर रहा था और उसे गोली का निशान मिला। जांच में यह 32 बोर की गोली निकली। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी में गोली लगने की आवाज रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में एक युवक स्कूटी पर घर के पास आता-जाता और बाद में चौक में फोन पर बात करता दिखाई दिया है। हालांकि, युवक की पहचान और उसकी मंशा को लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। सीसीटीवी की जानकारी डीजीपी और पुलिस कमिश्नर को दे दी गई है। पूर्व जत्थेदार ने कहा कि उन्हें किसी तरह की सीधी धमकी या फोन नहीं आया था। उन्होंने कहा कि दुश्मनी या फायरिंग के पीछे की मंशा के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता,पुलिस जांच कर रही है।

गोली ऊपर से चलकर नीचे की ओर आई

डीसीपी इन्वेस्टिगेशन रविंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गोली ऊपर से
चलकर नीचे की ओर आई और इसके बाद घटनास्थल पर लगी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोली किस दिशा से चली।उन्होंने बताया कि इसके अलावा पुलिस आसपास के घरों से भी संपर्क कर रही है। इलाके में लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि गोली चलने की घटना से जुड़े सुराग मिल सकें।उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम के साथ भी जांच की जा रही है और वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई भी की जा रही है। मामले की जांच में एडीसीपी, एसीपी, एसएचओ और अन्य पुलिस अधिकारी शामिल हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

4 पिस्तौल, पौने 2 किलो हेरोइन सहित 7 गिरफ्तार : पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

पुलिस पार्टी की फाइल फोटो। अमृतसर, 9 अगस्त : अमृतसर देहात के सीआईए स्टाफ ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *