Breaking News

नगर निगम ने गुरु नानक पुरा और कोट खालसा क्षेत्र में 5 डेयरियो के खिलाफ की कार्रवाई

अमृतसर,14 अगस्त (राजन):नगर निगम अमृतसर द्वारा  आज वेस्ट जोन के गुरु नानक पुरा और कोट खालसा क्षेत्रों में अवैध एवं अनधिकृत डेयरियों के खिलाफ  कार्रवाई की गई। इस अभियान में डीसी कार्यालय से नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट, हेल्थ विभाग वेस्ट जोन की टीम, कैटल पाउंड टीम, नगर निगम पुलिस बल तथा पंजाब पुलिस ने संयुक्त रूप से भाग लिया।

अभियान के दौरान पांच अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इन डेयरियों में पाए गए मवेशियों को नियमानुसार कंपाउंड कर गौशाला में स्थानांतरित किया गया।कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट अंगद सिंह की निगरानी में की गई। इस दौरान जेपी सिंह बब्बर, मुख्य सैनिटेशन अधिकारी,सरबजीत सिंह और अनिल डोगरा, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, तथा रविंदर कुमार, ब्रंभूता दास, अशोक कुमार और शाम सिंह, सेनेटरी इंस्पेक्टर  सहित संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

नगर निगम अमृतसर ने स्पष्ट किया कि नगर निगम सीमा के भीतर चल रही अनधिकृत डेयरियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।  

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

एमटीपी विभाग ने पांच अवैध बिल्डिंगों पर की कार्रवाई : निर्माण को तोड़ा और किया सील

अमृतसर, 2 सितंबर (राजन): नगर निगम के एमटीपी विभाग ने पांच अवैध बिल्डिंगों पर कार्रवाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *