Breaking News

पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग की गिरफ्तारी के आदेश: एस सी आयोग ने 5 दिन का टाइम दिया ;पूर्व गृहमंत्री स्व. बूटा सिंह पर विवादित टिप्पणी की थी

आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना सुनवाई करते हुए।

अमृतसर,31 अगस्त:लुधियाना से सांसद और प्रदेश कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री स्वर्गीय बूटा सिंह पर चुनावी सभा के दौरान कथित अपमानजनक और जातिसूचक टिप्पणी करने के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने गिरफ्तारी के आदेश दिए। आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना की अगुआई में सोमवार को इस मामले में सुनवाई हुई, इस दौरान बूटा सिंह के बेटे सरबजोत सिंह, तरनतारन के डीएसपी हरप्रीत सिंह व डीएसपी गुलजार सिंह भी मौजूद रहे।

आयोग ने पुलिस को राजा वडिंग समेत सभी आरोपियों को 5 दिनों के भीतर गिरफ्तार कर स्टेटस रिपोर्ट सौंपने को कहा। नवंबर 2025 को एक सभा में राजा वडिंग ने स्व. बूटा सिंह को लेकर विवादित बयान दिया था।

हालांकि अब इस मामले में राजा वडिंग कोर्ट जा सकते हैं। वह एस सी कमीशन के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दे सकते हैं। इसके बाद वह सुप्रीम कोर्ट भी जा सकते हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर रूरल पुलिस ने हेरोइन और पिस्तौल सहित तीन आरोपी किए गिरफ्तार

अमृतसर,25 अगस्त(राजन): पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अमृतसर रूरल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *