Breaking News

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने निगम अधिकारियों के साथ मीटिंग करके क्षेत्र के विकास कार्यों को जल्द पूरा करवाने के दिए दिशा निर्देश

नगर निगम अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

अमृतसर, 9 सितंबर(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज नगर निगम अधिकारियों के साथ मीटिंग करके क्षेत्र के विकास कार्यों को जल्द पूरा करवाने के लिए दिशा निर्देश जारी किए। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक महीने निगम के अधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग की जाती है। उसी के चलते आज अधिकारियों को लोगों को आ रही समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि विशेष कर क्षेत्र के जिन इलाकों में सीवरेज की समस्या आ रही है, उसे पहल के आधार पर हल करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि हल्के में इस वक्त जो विकास कार्य चल रहे हैं, उसे भी जल्द पूरा करवाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।

रंगला पंजाब- 3 के  क्षेत्र में 5 करोड़ रूपयो के विकास कार्य करवाए जाने हैं

नगर निगम अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

विधायक डॉ गुप्ता ने बताया कि रंगला पंजाब- 3 के अंतर्गत केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में 5 करोड़ रूपयो के  विकास कार्य करवाए जाने हैं। उन्होंने बताया कि इन विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि लगभग एक करोड रुपए के सिविल के विकास कार्य शुरू किए जा रहे हैं। जिसमें केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में पड़ते पार्कों का सौंदर्य करण करवाया जाएगा। इसके साथ-साथ युवा वर्ग के लिए ढाब खटीका जनाना अस्पताल के साथ प्लेग्राउंड और जिम का निर्माण कार्य शुरू करवाया जा रहा है।

ओ एंड एम विंग के विकास कार्य आने वाले एक सप्ताह के भीतर शुरू करवा दिए जाएंगे

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि लगभग 3 करोड़ रूपयो की लागत से हल्के में ओ एंड एम विंग के विकास कार्य आने वाले एक सप्ताह के भीतर शुरू करवा दिए जाएंगे। जिससे जिन क्षेत्रों में लोगों को पीने के पानी की कमी और सीवरेज  संबंधी जो भी समस्या आ रही है उसको दूर कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में पड़ती तीन पंचायतो में पंजाब सरकार की रंगला पंजाब -3 के अंतर्गत एक करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य शुरू करवाए जा रहे हैं। इस अवसर पर सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर हरप्रीत सिंह, एक्सियन मनजीत सिंह, एसडीओ गुरप्रीत सिंह, एसडीओ अशोक कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

माननीय ई-रोल ऑब्जर्वर मनजीत सिंह बराड़ द्वारा जिला अमृतसर में SIR-2026 प्रक्रिया की समीक्षा

अमृतसर, 8 सितंबर(राजन):भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिला अमृतसर के लिए नियुक्त माननीय ई-रोल ऑब्जर्वर मनजीत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *