Breaking News

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: सीएम मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

अमृतसर 27 सितंबर: ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब सरकार ने आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा के लिए गठित 7 सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी के सदस्य मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से बैठक के लिए मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए हैं। बैठक में कानून को और मजबूत करने तथा प्रस्तावित संशोधनों के कानूनी और प्रक्रियात्मक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में 7 सदस्यीय कमेटी श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से गठित पैनल के साथ तालमेल कर प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा करेगी। इसके बाद कानून में जरूरी बदलाव और आगे की कार्रवाई को लेकर सुझाव दिए जाएंगे।

कानून में कोई कमी न रह जाए, इस पर जोर

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि सरकार ऐसा मजबूत कानून बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जो श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के खिलाफ प्रभावी रोक का काम करे। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित संशोधनों में सभी कानूनी और प्रक्रियात्मक पहलुओं को व्यापक रूप से शामिल किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में कानून की प्रभावशीलता को कमजोर करने के लिए किसी कानूनी कमी का इस्तेमाल न हो सके। उन्होंने कहा कि कानून के हर पहलू की सावधानी से समीक्षाजरूरी है। सरकार का प्रयास है कि कानून व्यापक और मजबूत हो तथा बेअदबी के मामले में कोई भी व्यक्ति कानूनी कमी का लाभ उठाकर जवाबदेही से बच न सके।

अकाल तख्त की ओर से गठित पैनल से भी होगा विचार-विमर्श

मुख्यमंत्री ने कहा कि 7 सदस्यीय कमेटी श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से गठित पैनल से सलाह-मशविरा करेगी। प्रस्तावित संशोधनों पर व्यापक चर्चा के बाद सरकार को सुझाव दिए जाएंगे, ताकि कानूनी और प्रक्रियात्मक पहलुओं का उचित समाधान किया जा सके।

ये 7 सदस्य कमेटी में शामिल

पंजाब सरकार की 7 सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी में श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, दमदमी टकसाल के प्रमुख संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा, संत बाबा सेवा सिंह रामपुर खेड़ा, जस्टिस (सेवानिवृत्त) जसपाल सिंह, जस्टिस (सेवानिवृत्त) गुरबीर सिंह, आईपीएस (सेवानिवृत्त) जतिंदर सिंह औलख और लॉ ऑफिसर प्रीत इंदर पाल सिंह शामिल हैं। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

जिले में खाद विक्रेताओं और थोक विक्रेताओं की औचक जांच:किसानों से खाद, कीटनाशक और बीज खरीदते समय पक्का बिल लेने की अपील

अमृतसर, 26 सितंबर(राजन):जिले में पिछले कुछ समय से खादों की उपलब्धता को लेकर किसानों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *