
अमृतसर, 27 सितंबर (राजन): पंजाब सरकार द्वारा 30 सितंबर तक वर्तमान वित्त वर्ष का प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने पर 10% रिबेट दिया जा रहा है। आज रविवार को छुट्टी होने के बावजूद नगर निगम को 70.19 लाख रुपए प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित हुआ। इस तरह से अब तक नगर निगम को कुल 24.10 करोड रुपए प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित हो चुका है। अभी भी 10% रिबेट लेने के लिए तीन दिन शेष बचे हैं। नगर निगम को 3 दिन में लगभग 10 करोड़ रूपया प्रॉपर्टी टैक्स आने की संभावना है। नगर निगम के सभी सीएफसी सेंटर में प्रॉपर्टी टैक्स जमा हो रहा है। 30 सितंबर के बाद 10% रिबेट नहीं मिलेगी। 31 दिसंबर के बाद प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने वालों को जुर्माना भी लगना शुरू हो जाएगा।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News