Breaking News

कूड़े के ढेर, गंदा पानी, सीवरेज और बंद स्ट्रीट लाइटों पर कांग्रेस का मेयर व निगम कमिश्नर पर तीखा हमला

नगर निगम कार्यालय में रोष प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसी पार्षद और कांग्रेस के पदाधिकारी।

अमृतसर, 29 सितंबर(राजन):अमृतसर शहर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की बदहाली को लेकर कांग्रेस ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कांग्रेस पार्षद दल लीडर विकास सोनी के नेतृत्व में समूह कांग्रेस पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय के बाहर जोरदार धरना देकर पंजाब सरकार, मेयर और निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

“मेयर और कमिश्नर बताएं—शहर की बदहाली की जिम्मेदारी किसकी?”

नगर निगम कार्यालय में रोष प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसी पार्षद और कांग्रेस के पदाधिकारी।

विकास सोनी ने कहा कि अमृतसर में जगह-जगह कूड़े के ढेर, जाम सीवरेज, गंदा पीने वाला पानी, बंद स्ट्रीट लाइटें और टूटी सड़कें जनता की परेशानी का कारण बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि जब नगर निगम के पास शहर की सफाई और बुनियादी सुविधाओं की जिम्मेदारी है तो फिर जनता को इन समस्याओं का सामना क्यों करना पड़ रहा है? पार्षद विकास सोनी ने कहा कि नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बनकर रह गया है। आम आदमी पार्टी के तानाशाह रवाईया के चलते अमृतसर बदहाली के दौर में से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम हाउस में आम आदमी पार्टी के पास बहुमत नहीं है। जिस कारण नगर निगम जनरल हाउस की बैठक नहीं बुलाई जा रही है। नगर निगम के सभी प्रोजेक्ट “इन एंटीसिपेशन अप्रूवल ऑफ़ द हाउस” के माध्यम से किया जा रहे हैं। इन सभी प्रोजेक्ट की उच्च स्तरीय जांच होगी तो इसमें गड़बड़ियां निकलेंगे।

नगर निगम कार्यालय में रोष प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसी पार्षद और कांग्रेस के पदाधिकारी।

थ्री आर कंपनी के कूड़ा प्रबंधन कार्य पर सवाल

थ्री आर कंपनी के कूड़ा प्रबंधन कार्य पर सवाल उठाते हुए विकास सोनी ने कहा कि कंपनी को दिए गए टेंडर की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नगर निगम हाउस के चलते सफाई व्यवस्था जितने रेट पर हो रही थी, अब उसे 6 गुना अधिक रेट पर हो रही है।उन्होंने कहा कि अगर कूड़ा उठाने पर इतना अधिक पैसा खर्च हो रहा है तो शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर क्यों हैं? उन्होंने कहा कि नगर निगम के पास केंद्र सरकार की ओर से आने वाली राशि विकास कार्यों पर खर्च करने के लिए आती है। किंतु नगर निगम उस राशि को शहर की साफ सफाई और कूड़ा पर खर्च कर रही है। इस पूरे मामले में जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।टेंडर, उसकी शर्तें, किए गए भुगतान और जमीन पर हुए काम का पूरा विवरण जनता के सामने रखा जाए।उन्होंने कहा कि मेयर और निगम कमिश्नर को अब बहाने नहीं, जवाब देना होगा। अगर शहर की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं तो जिम्मेदार अधिकारियों और निगम प्रशासन की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

नगर निगम कार्यालय में रोष प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसी पार्षद और कांग्रेस के पदाधिकारी।

नगर निगम हाउस की बैठकें क्यों नहीं?

विकास सोनी ने नगर निगम हाउस की बैठकों को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पार्षदों को शहर के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और अधिकारियों से जवाब मांगने का लोकतांत्रिक मंच मिलना चाहिए।उन्होंने कहा—“हाउस को चुप रखकर शहर नहीं चलाया जा सकता। मेयर को बताना चाहिए कि हाउस की बैठकें नियमित क्यों नहीं करवाई जा रहीं?”

BRTS प्रोजेक्ट का भी मांगा हिसाब

BRTS प्रोजेक्ट पर सवाल उठाते हुए विकास सोनी ने कहा कि लगभग 31 किलोमीटर और 31 स्टेशनों से जुड़े इस प्रोजेक्ट पर हुए खर्च, टेंडरों, भुगतान और मौजूदा स्थिति का पूरा हिसाब जनता के सामने रखा जाए। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट से जुड़ी अनियमितताओं के आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बीआरटीएस प्रोजेक्ट को लेकर माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में मामला चल रहा है, जिस पर नगर निगम जवाब नहीं दे पाई है।

इस अवसर पर पार्षद सौरभ मित्तू मदान, शोभित कौर, संदीप रिंका, नवदीप हुंदल, गुरिंदर सिंह, सुजिंदर बिडलान, अमृतपाल सिंह, जसविंदर शेरगिल, नवप्रीत सिंह नवी, अश्वनी कले शाह, अमित कुमार, समीर दत्ता, डॉ. अवतार सिंह, कुलदीप सिंह, कश्मीर सिंह, रमन रम्मी, रशपाल सिंह, पार्षद पति अरुण कुमार पप्पल, राजीव चाबरा, मोहन सिंह मागीमेहरा, कमल पहलवान, गुरदेव दारा, संजीव तांगरी, पवन चौधरी, सरबजीत सिंह लाटी, सतीश बल्लू, शावी ढिल्लों, ग्रीश शर्मा, पार्षद सुपुत्र दामनदीप सिंह, सोनू पहलवान, जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रजनी शर्मा, पूर्व पार्षद सुरिंदर चौधरी, महेश खन्ना, यूनस कुमार, सुरिंदर शिंदा, यूथ कांग्रेस अमृतसर के अध्यक्ष कनिश धामी, विशाल मल्होत्रा, मोहसिन खान, रविकांत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम को आज 1.71 करोड़ प्रॉपर्टी टैक्स हुआ एकत्रित: 10% रिबेट का एक दिन बचा

सीएफसी सेंटर में टैक्स एकत्रित करते अधिकारी। अमृतसर, 29 सितंबर: नगर निगम अमृतसर को आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *