Breaking News

प्रॉपर्टी टैक्स उपभोक्ताओं के 5 और चेक डिस ऑनर हुए, डिस ऑनर चैको की रिकवरी के लिए नोटिस जारी: सुशांत भाटिया

प्रॉपर्टी टेक्स विभाग के डिस ऑनर हुए चेकों का विवरण

अमृतसर,13 मई (राजन): नगर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स विभाग को उपभोक्ताओं द्वारा दिए गए चेक जो डिस ऑनर  हुए हैं की रिकवरी के लिए लगातार नोटिस जारी किए जा रहे हैं। निगम कमिश्नर द्वारा सेक्टरी सुशांत भाटिया को इसके लिए नियुक्त किया हुआ है।

सुशांत भाटिया ने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स विभाग को मिले चेको में से जितने भी चेक डिस ऑनर हुए थे, उन सभी को नोटिस जारी कर दिए गए थे। उनमें से काफी का भुगतान भी निगम को मिल चुका है। जितने भी डिसऑनर  चेकों का भुगतान अभी तक नहीं मिला है, उसकी प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि  5 और डिस ऑनर चेक उनको मिले हैं। उनको भी नोटिस भेजे जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि सीएफसी सेंटर को चेको द्वारा भुगतान लेना पूरी तरह से मना कर दिया हुआ है।

About amritsar news

Check Also

मच्छी मंडी का बढ़िया पार्किंग स्टैंड बनवाया जाएगा : विधायक डॉ गुप्ता ने पार्किंग स्टैंड के नवीनीकरण का किया उद्घाटन

पार्किंग स्टैंड को बनवाने का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता व अन्य। अमृतसर,9 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *