
अमृतसर, 30 अक्टूबर(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने वार्ड नंबर 53 में पड़ते क्षेत्र बांग्ला बस्ती, लेबर कॉलोनी में गंदे नाले की सफाई करवाने का कार्य शुरू करवाया। विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि पिछले 6 महीनो से केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में पड़ते गंदे नालो की सफाई का कार्य करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अनगढ़, फताहपुर , झब्बाल रोड क्षेत्र में पड़ते गंदे नालों की पिछले कई वर्षों से सफाई न होने से इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को काफी परेशानियों में से गुजरना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि नालों की सफाई होने से लोगों को भारी राहत मिल रही है। नालो के दोनों ओर खाली जगह पर दीवारों का निर्माण भी करवाया जा रहा है।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि बांग्ला बस्ती, लेबर कॉलोनी क्षेत्र के लोगों को सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 53 के पार्षद पति ताहिर शाह वार्ड के लोगों को सभी तरह की सुविधाए दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में कोई भी विकास का कार्य अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा। हल्के में सड़के और गालियां बनवाने के कार्य भी तेजी से करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हलके के सीवरेज, वाटर सप्लाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइटो को ठीक करवाया जा रहा है।
इस अवसर पर बाबा सलीम ने कहा कि विधायक डॉ अजय गुप्ता प्रतिदिन लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर उसका समाधान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक डॉ गुप्ता के पास जब भी वार्ड की कोई समस्या को लेकर वह जाते हैं तो उसी वक्त अधिकारियों से संपर्क करके समस्या का हल करवा दिया जाता है।उन्होंने कहा कि विधायक डॉ अजय गुप्ता को केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के लोग दोबारा विधायक अवश्य चुनेगे। इस अवसर पर राजकुमार गोला, जे एस राहुल और भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News