Breaking News

नगर निगम ने दो पार्किंग स्टैंड के ई टेंडर किए जारी

अमृतसर,31 अक्टूबर(राजन): नगर निगम ने अपने दो पार्किंग स्टैंड के ई टेंडर जारी कर दिए हैं। नगर निगम का कचहरी परिसर के बाहर पार्किंग स्टैंड लगभग 3 महीने पहले समाप्त हो चुका था। इस पार्किंग स्टैंड को नगर निगम द्वारा प्रति महीने के हिसाब से अलाट किया जा रहा था। इसी तरह से नगर निगम का सबसे बड़ा भंडारी पुल पर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग स्टैंड का कब्जा निगम द्वारा पिछले 1 महीने से लिया हुआ है। इस पार्किंग स्टैंड के पहले ठेकेदार से नगर निगम द्वारा लाखों रुपए अपनी बकाया राशि भी लेनी है। अब इन दोनों पार्किंग स्टैंड के नगर निगम द्वारा ई टेंडर जारी कर दिए गए हैं। आने वाले डेढ़ महीने के भीतर यह दोनों पार्किंग स्टैंड लगने की संभावना है।

इसके अलावा अमृतसर शहर का सबसे बड़ा सारागढ़ी और केसरी बाग पार्किंग स्टैंड का भी अमृतसर डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा ई टेंडर जारी किया हुआ है। इस बड़े पार्किंग स्टैंड का ई टेंडर भरने के लिए 16 नवंबर 2026 अंतिम तिथि है। इस वक्त दोनों पार्किंग स्टैंड को नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा चलाए जा रहा है। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

” मेरी दुकान मेरे नाम ” पंजाब सरकार की योजना के तहत अमृतसर शहर में 1055 किराए के दुकानदारों को मिलेगा लाभ : इस योजना के तहत शनिवार को हाथी गेट में लगाया जाएगा कैंप : विधायक डॉ अजय गुप्ता

30 नवंबर तक दुकानों का मालिकयाना हक दुकानदारों को दे दिया जाएगा, 6 नवंबर तक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *