Breaking News

अवैध तौर पर लगे यूनीपोलो से विज्ञापन की फ्लेक्से हटाई, कंपनियां अवैध तौर पर लगे यूनीपोलो पर अपने विज्ञापन ना लगवाएं अन्यथा होगी कार्रवाई : सुशांत भाटिया

अमृतसर,24 मई( राजन गुप्ता): नगर निगम की विज्ञापन विभाग की टीम ने आज रंजीत एवेन्यू डिस्टिक शॉपिंग कंपलेक्स क्षेत्र में अवैध तौर पर लगे यूनीपोलो  विज्ञापनों की फ्लेक्से हटाई गई। विज्ञापन विभाग के सेक्टरी सुशांत भाटिया ने कहा कि नगर निगम कमिश्नर के आदेश अनुसार शहर में अवैध तौर पर लगे यूनीपोलो पर कार्य शुरू कर दी गई है। उन्होंने  विज्ञापन देने वाली बड़ी-बड़ी कंपनियों को हिदायत दी कि किसी भी यूनीपोल पर विज्ञापन लगवाने से पहले उस यूनीपोल संबंधी नगर निगम से जानकारियां अवश्य हासिल कर लें। शहर में अवैध तौर पर लगे यूनीपोलो पर कंपनियां विज्ञापन ना लगवाएं अन्यथा नगर निगम द्वारा अवैध यूनीपोल लगाने वालों के साथ साथ विज्ञापन लगवाने वाली कंपनियों पर भी नियम कानून के अनुसार कार्रवाईया करेगी।

 

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने सतनाम नगर में सीवरेज व्यवस्था डलवाने का किया उद्घाटन

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता अमृतसर,6 मई (राजन): केंद्रीय विधानसभा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *